पत्र लेखन
पत्र लेखन एक कला है | यह अपने मन की भावाभिव्यक्ति का एक
सशक्त साधन है | जो बात हम आमने-सामने नहीं कर सकते, उसे पत्र के माध्यम से हम
निःसंकोच रख सकने में समर्थ होते हैं | अतः पत्र की भाषा सरल , सहज एवं स्पष्ट हो
| हमें पत्र लिखने के तरीकों का ज्ञान हो |
पत्र लेखन हेतु आवश्यक बातें-
1. पत्रलेखन की भाषा सरल, सुबोध एवं विषयानुकूल होंनी चाहिए
|
2. लिखावट सुंदर और सुवाच्य होनी चाहिए |
3. विचार सुस्पष्ट होना चाहिए |
4. विराम चिन्हों का उचित स्थान में प्रयोग करना चाहिए |
5. शीर्षक, दिनांक, सम्बोधन और अभिवादन , विषय वस्तु तथा
पत्र की समाप्ति में एक निश्चित क्रम होना चाहिए |
पत्र लेखन के अंग
1. प्रेषक का पता एवं दिनांक
2. सम्बोधन
3. अभिवादन या शिष्टाचार
4. विषय एवं विषय वस्तु
पत्र लेखन के कुछ नियम
पत्र
|
संबोधन
|
अभिवादन
|
प्रेषक –परिचय
|
पिता,माता, बड़े भाई आदि
|
पूज्य / पूज्या/ आदरणीय
|
सादर चरण स्पर्श / चरण
वंदन प्रणाम
|
आपका आज्ञाकारी/
कृपाकांक्षी
|
मित्र या बराबरी वाले
|
प्रिय मित्र
|
सप्रेम नमस्कार / नमस्ते
|
तुम्हारा मित्र /
तुम्हारा परम मित्र
|
अपने से छोटों को
|
प्रिय / चिरंजीव
|
शुभाशीष/ प्रसन्न रहो / हार्दिक
स्नेह
|
तुम्हारा ....
|
गुरु को
|
आदरणीय / श्रध्देय /
गुरुजीय गुरुवर, मान्यवर/ महोदय
|
सादर चरण स्पर्श / चरण
वंदन प्रणाम/ सादर अभिवादन
|
आपका आज्ञाकारी / आपका
शिष्य
|
अपरचित को
|
श्रीमान् /महोदय
|
सादर अभिवादन
|
भवदीय /प्रार्थी / विनीत
|
पत्र के प्रकार
पत्र मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – 1. औपचारिक पत्र 2. अनौपचारिक पत्र
1. औपचारिक पत्र-
शासकीय
अर्ध्दशासकीय
कार्यालयीन
विद्यालयीन
व्यापार,
व्यवसाय आदि
2. अनौपचारिक पत्र
पारिवारिक
सामाजिक
मित्र
आदि
पत्रों के नमूने
शाला-त्याग प्रमाण – पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र
सेवामें
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश।
विषय :- शाला-त्याग प्रमाण – पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र।
महोदय,
निवेदन है कि मैं कक्षा 10 वीं सेक्शन सी में अध्ययनरत हूँ | मेरे पिता जी शासकीय सेवक हैं,
उनका स्थानांतरण जबलपुर हो गया है | अब मुझे भी उनके साथ जबलपुर जाना होगा | इसलिए
मुझे आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (T.C) की आवश्यकता है |
अतःआपसे विनम्र अनुरोध है कि मुझे स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (T.C) प्रदान करने का कष्ट करें |
दिनांक
प्रार्थी
अ ब स द
शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र
सेवा में,
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश |
विषय - शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र |
महोदय,
निवेदन है कि मैं कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी
हूँ | मैंने कक्षा 9 वीं की परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है | मेरे
पिताजी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है | उनकी वार्षिक आय मात्र 40000 रूपये मात्र
है | इतनी कम आय में घर का गुजारा भी नहीं हो पाता | इसलिए मैं शाला शुल्क देनें
में असमर्थ हूँ|
अस्तु आप से विनम्र अनुरोध है कि मेरी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुझे शुल्क
मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें | जिससे मै आगे की पढाई जारी रख सकूँ | इसके लिए
मैं आपका सदा आभारी रहूँगा |
दिनांक
प्रार्थी
अ ब स द
दूसरा तरीका
शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र
सेवा में,
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश |
विषय - शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र |
महोदय,
निवेदन है कि मैं
कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी हूँ | मैंने कक्षा 9 वीं की परीक्षा 90 प्रतिशत
अंकों से उत्तीर्ण की है | मेरे पिताजी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है | उनकी
वार्षिक आय मात्र 40000 रूपये मात्र है | इतनी कम आय में घर का गुजारा भी नहीं हो
पाता | इसलिए मैं शाला शुल्क देनें में असमर्थ हूँ|
अस्तु आप से विनम्र अनुरोध है कि मेरी आर्थिक स्थिति को
देखते हुए मुझे शुल्क मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें | जिससे मै आगे की पढाई जारी रख सकूँ | इसके लिए
मैं आपका सदा आभारी रहूँगा |
दिनांक
प्रार्थी
अ ब स द
बुक बैंक की पुस्तकों के लिए आवेदन - पत्र
सेवा में,
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश |
विषय- बुक बैंक की पुस्तकों के लिए आवेदन - पत्र
महोदय,
निवेदन है कि मैं कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी हूँ | गत वर्ष मैंने कक्षा 9 वीं
की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है | मेरे पिताजी साधारण मजदूर हैं |
उनकी आय अत्यंत कम है| इसलिए वे मेरे लिए पुस्तकें खरीदने में असमर्थ हैं |
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मुझे विद्यालय के बुक बैक से पुस्तकें प्रदान
करने का कष्ट करें| इसके लिए मैं आपका
आभारी रहूँगा |
दिनांक-
प्रार्थी
अ ब स द
परीक्षा की तैयारी एवं शैक्षिक प्रगति की
जानकारी हेतु पिताजी को पत्र
घरौला
शहडोल
दिनांक-
पूज्य पिताजी ,
सादर चरण स्पर्श प्रणाम |
मैं यहाँ सकुशल हूँ, आशा है आप भी सकुशल होंगे |आगे समाचार यह है कि मैं पूरे
मनोयोग से परीक्षा की तैयारी में लग गया हूँ|गणित विषय की तैयारी के लिए मैं अपने विषय
शिक्षकों की मदद ले रहा हूँ | शेष विषयों की तैयारी हो चुकी है | मझे विश्वास है
कि इस वर्ष राज्य की प्रावीण्यता सूची में मेरा नाम होगा |
पूज्या माताजी को चरण छूकर प्रणाम, स्वप्निल को ढेर सारा प्यार |
आपके आशीष का आकांक्षी
आपका आज्ञाकारी पुत्र/ पुत्री
अ,ब,स,द,
गर्मी की छुट्टी कैसे बिताना है की जानकारी
हेतु अपने बड़े भाई को पत्र
घरौला
शहडोल
दिनांक-
सेवामें ,
आदरणीय बड़े भाई साहब
सादर चरण छूकर प्रणाम |
मैं आपकी कृपा से सकुशल हूँ, आशा है आप भी सकुशल होंगे | आगे समाचार यह है कि
मैं परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हूँ | परीक्षा के बाद ही विद्यालय की ओर से ग्रीष्मकालीन
शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया है | मझे भी इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होना
है | इसके लिए मुझे 1000 रूपये जमा करना होगा | अतः आप उक्त राशि भेजने का कष्ट
करेंगे | शेष शुभ |
माता जी ,पिताजी को चरण छूकर प्रणाम, स्वप्निल को बहुत सा प्यार |
आपका अनुज
सदानंद
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर अपने मित्र
को बधाई पत्र
वार्ड नम्बर 11
शहडोल
दिनांक
प्रिय मित्र स्वदेश,
नमस्कार |
मुझे आज ही पता लगा की तुम कक्षा 10 वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
हुए हो | यह समाचार सुनकर मुझे अपार खुशी हुई | मेरी ओर से तुम्हें हार्दिक बधाई |
मेरी कामना है कि तुम इसी प्रकार जिन्दगी की हर परीक्षा में सफल होते रहो |
अपने मम्मी और पापा को मेरी ओर से प्रणाम कहना, छोटी बहन को हार्दिक स्नेह |
तुम्हारा मित्र
तरुण
ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु
कलेक्टर को प्रार्थना-पत्र
सेवामें,
श्रीमान् कलेक्टर महोदय ,
जिला- शहडोल, मध्यप्रदेश |
विषय- ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु प्राथना
–पत्र |
महोदय ,
निवेदन है कि इस समय बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं | बच्चे अपनी
परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं किन्तु शादी या अन्य समारोहों में ध्वनि
विस्तारक यंत्रो के प्रयोग से परीक्षा की तैयारी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है |
रात में लोग न सो पा रहे हैं न ही बच्चे पढ़ पा रहे हैं |
अतः आपसे अनुरोध है कि आप अपनी प्रशासकीय शक्तियों का उपयोग करते हुए परीक्षा
अवधि तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबधं लगाने का आदेश जारी करने का कष्ट करें
| धन्यवाद!
दिनांक -
विनीत
महेश
मोहल्ले में व्याप्त गंदगी को दूर करने हेतु नगर
पालिका अधिकारी को पत्र
सेवामें,
श्रीमान् नगर पालिका अधिकारी महोदय,
नगर पालिका, शहडोल( म.प्र.)
विषय- शिवम कालोनी की सफाई हेतु निवेदन पत्र |
महोदय,
मै आपका ध्यान शिवम् कालोनी की सफाई की ओर आकृष्ट करना चाहूँगा | इस कालोनी की
विगत एक माह से सफाई नहीं हुई है| चारो तरफ गंदगी का साम्राज्य हैं, यत्र- तत्र
सर्वत्र कूड़े का ढेर देखा जा सकता है | नाली की सड़ांध से साँस लेना मुश्किल हो रहा
है | नाली का गन्दा पानी सड़क में फ़ैल रहा है,इससे संक्रामक रोग फैलने का डर है | कलोनी
की नियमित सफाई न होने से यह स्थिति निर्मित हुई है |
अतःआप से निवेदन है कि कालोनी की नियमित सफाई करवाने की व्यवस्था करने की कृपा
करें |
सधन्यवाद
दिनांक –
भवदीय
भवानी शंकर
:
Thank you so much
जवाब देंहटाएंआप बहुत अच्छे सर हैं
जवाब देंहटाएंAap bohat achhe ho tq
हटाएंT. C ki application
जवाब देंहटाएंLekhak prichay
जवाब देंहटाएंआपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" शनिवार 21 सितम्बर 2019 को लिंक की जाएगी ....
जवाब देंहटाएंhttp://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
Tanku
जवाब देंहटाएं