मंगलवार, 3 जनवरी 2017

पत्र लेखन


पत्र लेखन 

पत्र लेखन एक कला है | यह अपने मन की भावाभिव्यक्ति का एक सशक्त साधन है | जो बात हम आमने-सामने नहीं कर सकते, उसे पत्र के माध्यम से हम निःसंकोच रख सकने में समर्थ होते हैं | अतः पत्र की भाषा सरल , सहज एवं स्पष्ट हो | हमें पत्र लिखने के तरीकों का ज्ञान हो | 

पत्र लेखन हेतु आवश्यक बातें-

1. पत्रलेखन की भाषा सरल, सुबोध एवं विषयानुकूल होंनी चाहिए |
2. लिखावट सुंदर और सुवाच्य होनी चाहिए |
3. विचार सुस्पष्ट होना चाहिए |
4. विराम चिन्हों का उचित स्थान में प्रयोग करना चाहिए |
5. शीर्षक, दिनांक, सम्बोधन और अभिवादन , विषय वस्तु तथा पत्र की समाप्ति में एक निश्चित क्रम होना चाहिए | 

पत्र लेखन के अंग

1. प्रेषक का पता एवं दिनांक
2. सम्बोधन
3. अभिवादन या शिष्टाचार
4. विषय एवं विषय वस्तु
5. पत्र की समाप्ति


पत्र लेखन के कुछ नियम  

पत्र
संबोधन
अभिवादन
प्रेषक –परिचय
पिता,माता, बड़े भाई आदि
पूज्य / पूज्या/ आदरणीय
सादर चरण स्पर्श / चरण वंदन प्रणाम
आपका आज्ञाकारी/ कृपाकांक्षी
मित्र या बराबरी वाले
प्रिय मित्र
सप्रेम नमस्कार / नमस्ते
तुम्हारा मित्र / तुम्हारा परम मित्र
अपने से छोटों को
प्रिय / चिरंजीव
शुभाशीष/ प्रसन्न रहो / हार्दिक स्नेह
तुम्हारा ....

गुरु को
आदरणीय / श्रध्देय / गुरुजीय गुरुवर, मान्यवर/ महोदय
सादर चरण स्पर्श / चरण वंदन प्रणाम/ सादर अभिवादन
आपका आज्ञाकारी / आपका शिष्य
अपरचित को
श्रीमान् /महोदय
सादर अभिवादन
भवदीय /प्रार्थी / विनीत

पत्र के प्रकार 

पत्र मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – 1. औपचारिक पत्र  2. अनौपचारिक पत्र 
1. औपचारिक पत्र-
                       शासकीय
                       अर्ध्दशासकीय
                       कार्यालयीन
                       विद्यालयीन
                       व्यापार,
                       व्यवसाय आदि

2. अनौपचारिक पत्र
                      पारिवारिक
                    सामाजिक
                    मित्र आदि 

पत्रों के नमूने 

शाला-त्याग प्रमाण – पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र 

सेवामें 
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश। 

विषय :- शाला-त्याग प्रमाण – पत्र  प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र। 
महोदय,
निवेदन है कि मैं कक्षा 10 वीं सेक्शन सी में अध्ययनरत हूँ | मेरे पिता जी शासकीय सेवक हैं, उनका स्थानांतरण जबलपुर हो गया है | अब मुझे भी उनके साथ जबलपुर जाना होगा | इसलिए मुझे आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (T.C)  की आवश्यकता है |

अतःआपसे विनम्र अनुरोध है कि मुझे स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (T.C)  प्रदान करने का कष्ट करें |  
दिनांक
प्रार्थी
अ ब स द 


शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र

सेवा में,
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश |

विषय - शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र |

महोदय,
निवेदन है कि मैं  कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी हूँ | मैंने कक्षा 9 वीं की परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है | मेरे पिताजी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है | उनकी वार्षिक आय मात्र 40000 रूपये मात्र है | इतनी कम आय में घर का गुजारा भी नहीं हो पाता | इसलिए मैं शाला शुल्क देनें में असमर्थ हूँ|

अस्तु आप से विनम्र अनुरोध है कि मेरी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुझे शुल्क मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें | जिससे  मै आगे की पढाई जारी रख सकूँ | इसके लिए मैं  आपका सदा आभारी रहूँगा |

दिनांक

प्रार्थी
अ ब स द 

                              दूसरा तरीका 

शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र


सेवा में,
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश |

विषय - शुल्क मुक्ति हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र |

महोदय,
निवेदन है कि मैं  कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी हूँ | मैंने कक्षा 9 वीं की परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है | मेरे पिताजी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है | उनकी वार्षिक आय मात्र 40000 रूपये मात्र है | इतनी कम आय में घर का गुजारा भी नहीं हो पाता | इसलिए मैं शाला शुल्क देनें में असमर्थ हूँ|

अस्तु आप से विनम्र अनुरोध है कि मेरी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुझे शुल्क मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें | जिससे  मै आगे की पढाई जारी रख सकूँ | इसके लिए मैं  आपका सदा आभारी रहूँगा |
दिनांक
                                                      प्रार्थी
                                                                                                                   अ ब स द 


बुक बैंक की पुस्तकों के लिए आवेदन - पत्र
सेवा में,
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रघुराज क्रमांक 2, शहडोल, मध्यप्रदेश |

विषय- बुक बैंक की पुस्तकों के लिए आवेदन - पत्र

महोदय,
निवेदन है कि मैं कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी हूँ | गत वर्ष मैंने कक्षा 9 वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है | मेरे पिताजी साधारण मजदूर हैं | उनकी आय अत्यंत कम है| इसलिए वे मेरे लिए पुस्तकें खरीदने में असमर्थ हैं |
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मुझे विद्यालय के बुक बैक से पुस्तकें प्रदान करने का कष्ट करें| इसके लिए मैं  आपका आभारी रहूँगा |

दिनांक-

प्रार्थी
अ ब स द

परीक्षा की तैयारी एवं शैक्षिक प्रगति की जानकारी हेतु पिताजी को पत्र
घरौला
शहडोल
दिनांक-

पूज्य पिताजी ,
सादर चरण स्पर्श प्रणाम |

मैं यहाँ सकुशल हूँ, आशा है आप भी सकुशल होंगे |आगे समाचार यह है कि मैं पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी में लग गया हूँ|गणित विषय की तैयारी के लिए मैं अपने विषय शिक्षकों की मदद ले रहा हूँ | शेष विषयों की तैयारी हो चुकी है | मझे विश्वास है कि इस वर्ष राज्य की प्रावीण्यता सूची में मेरा नाम होगा |

पूज्या माताजी को चरण छूकर प्रणाम, स्वप्निल को ढेर सारा प्यार |

आपके आशीष का आकांक्षी
आपका आज्ञाकारी पुत्र/ पुत्री
अ,ब,स,द, 


गर्मी की छुट्टी कैसे बिताना है की जानकारी हेतु  अपने बड़े भाई को पत्र
घरौला
शहडोल
दिनांक-

सेवामें ,
आदरणीय बड़े भाई साहब
सादर चरण छूकर प्रणाम |

मैं आपकी कृपा से सकुशल हूँ, आशा है आप भी सकुशल होंगे | आगे समाचार यह है कि मैं परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हूँ | परीक्षा के बाद ही विद्यालय की ओर से ग्रीष्मकालीन शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया है | मझे भी इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होना है | इसके लिए मुझे 1000 रूपये जमा करना होगा | अतः आप उक्त राशि भेजने का कष्ट करेंगे | शेष शुभ |

माता जी ,पिताजी को चरण छूकर प्रणाम, स्वप्निल को बहुत सा प्यार |

आपका अनुज
सदानंद  


प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर अपने मित्र को बधाई पत्र
वार्ड नम्बर 11
शहडोल
दिनांक

प्रिय मित्र स्वदेश,
नमस्कार |

मुझे आज ही पता लगा की तुम कक्षा 10 वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हो | यह समाचार सुनकर मुझे अपार खुशी हुई | मेरी ओर से तुम्हें हार्दिक बधाई | मेरी कामना है कि तुम इसी प्रकार जिन्दगी की हर परीक्षा में सफल होते रहो |

अपने मम्मी और पापा को मेरी ओर से प्रणाम कहना, छोटी बहन को हार्दिक स्नेह |

तुम्हारा मित्र
तरुण


ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु कलेक्टर को प्रार्थना-पत्र

सेवामें,
श्रीमान् कलेक्टर महोदय ,
जिला- शहडोल, मध्यप्रदेश |

विषय- ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु प्राथना –पत्र |

महोदय ,
निवेदन है कि इस समय बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं | बच्चे अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं किन्तु शादी या अन्य समारोहों में ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग से परीक्षा की तैयारी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है | रात में लोग न सो पा रहे हैं न ही बच्चे पढ़ पा रहे हैं |

अतः आपसे अनुरोध है कि आप अपनी प्रशासकीय शक्तियों का उपयोग करते हुए परीक्षा अवधि तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबधं लगाने का आदेश जारी करने का कष्ट करें | धन्यवाद! 

दिनांक -

विनीत
महेश




मोहल्ले में व्याप्त गंदगी को दूर करने हेतु नगर पालिका अधिकारी को पत्र

सेवामें,
श्रीमान् नगर पालिका अधिकारी महोदय,
नगर पालिका, शहडोल( म.प्र.)

विषय- शिवम कालोनी की सफाई हेतु निवेदन पत्र |

महोदय,
मै आपका ध्यान शिवम् कालोनी की सफाई की ओर आकृष्ट करना चाहूँगा | इस कालोनी की विगत एक माह से सफाई नहीं हुई है| चारो तरफ गंदगी का साम्राज्य हैं, यत्र- तत्र सर्वत्र कूड़े का ढेर देखा जा सकता है | नाली की सड़ांध से साँस लेना मुश्किल हो रहा है | नाली का गन्दा पानी सड़क में फ़ैल रहा है,इससे संक्रामक रोग फैलने का डर है | कलोनी की नियमित सफाई न होने से यह स्थिति निर्मित हुई है |

अतःआप से निवेदन है कि कालोनी की  नियमित सफाई करवाने की व्यवस्था करने की कृपा करें |
सधन्यवाद
दिनांक –

भवदीय
भवानी शंकर


         









:







7 टिप्‍पणियां: