प्रश्न 1. उल्लाला छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए । (2015)
उत्तर- उल्लाला छन्द की परिभाषा एवं उदाहरण -
यह एक मात्रिक छंद है । इसके प्रत्येक चरण में 15 व 13 की यति पर कुल 28 मात्राएँ होती हैं।
S I I I S I S S I I I I I I I S I I S I S
उदाहरण - यों किधर जा रहे हैं बिखर, कुछ बनता इससे कहीं ।
संगठित ऐटमी रूप धर , शक्ति पूर्ण जीतो मही ॥
हे शरण दायनी देवि तू ,करती सबका त्राण है।
हे मातृभूमि सन्तान हम, तू जननी तू प्राण है। ।
या
I I S I I S I I S I S I I SS I I S I S
करते अभिषेक पयोद हैं , बलिहारी इस देश की।
हे मातृभूमि तू सत्य ही , सगुण मूर्ति सर्वेश की।।