सोमवार, 27 नवंबर 2017

वाक्यगत अशुध्दियाँ

 वाक्य 

वाक्य , भाषा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है |  सार्थक सम्प्रेषण के लिए यह आवश्यक है कि वाक्य में व्याकरण की दृष्टि से दोष न हो|  वाक्य में संज्ञा, सर्वनाम, लिंग,वचन, कारक चिन्ह, समास, संधि एवं विशेषणों आदि का उचित स्थान में सही प्रयोग किया जाना चाहिए | 

वाक्य शुध्द करते समय ध्यान देने योग्य बातें -



1. वाक्य को शुध्द करते समय कम से कम परिवर्तन करना चाहिए। 
2. लिंग, वचन, कारक,, पुरुष,वाच्य ,क्रिया आदि का सही प्रयोग किया जाना चाहिए। 
3. वाक्य में वर्तनी दोष न हो। 
4. वाक्य में उचित स्थान में विराम चिन्हों का प्रयोग होअना चाहिए। 
5. वाक्य में शब्दों का चयन प्रकृति के अनुसार हो। 
6. वाक्य में अन्य पदों की आकांक्षा  शेष न हो।  
7. मुहावरों एवं कहावतों का सही प्रयोग हो।
8. वाक्य में निरर्थक या व्यर्थ शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।  
9. एक ही अर्थ के वाचक दो  शब्दों का प्रयोग न हो।  
10. वाक्य में कोई बात धर्म, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, और समाज के विरुध्द न हो।  
11. वाक्य में पदों का क्रम नियमानुसार होना चाहिए।     

कुछ परीक्षा उपयोगी अशुध्द वाक्य एवं  शुध्द वाक्य 

1. आपका हस्ताक्षर सुंदर है।  
 शुध्द वाक्य - आपके हस्ताक्षर सुन्दर हैं।  
2. इस कार्य  को मैं बहुत दिन से कर रहा हूँ।  
शुध्द वाक्य - यह कार्य मैं बहुत दिनों से कर रहा हूँ। 
3. मैं अपनी बात का स्पष्टीकरण करने को तैयार हूँ।  
शुध्द वाक्य - मैं अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए तैयार हूँ। 
4. मेरा बेटा बेटी बाजार गई है। 
शुध्द वाक्य - मेरे बेटा और बेटी बाजार गए हैं।  
5. दरबाजे पर कौन आई है। 
शुध्द वाक्य - दरबाजे पर कौन आया है ?  
6. क्या आप खाना खा लिए हैं ?
शुध्द वाक्य - क्या आपने खाना खा लिया है?  
7. मोहन कुत्ते को डंडे से मारा।  
शुध्द वाक्य - मोहन ने कुत्ते को डंडे से मारा।  
8.सौन्दर्यता सबको मोह लेती है।  
शुध्द वाक्य - सुन्दरता सबको मोह लेती है।  
9. सेठ ज्वाला प्रसाद अच्छा महाजन थे।  
शुध्द वाक्य - सेठ ज्वाला प्रसाद अच्छे महाजन थे।  
10. राम पुस्तक पढ़ती है।  
शुध्द वाक्य - राम पुस्तक पढ़ता है।  
11. ईश्वर के अनेकों नाम हैं। 
शुध्द वाक्य - ईश्वर के अनेक नाम हैं।  
12. महादेवी वर्मा विद्वान् थीं।  
शुध्द वाक्य - महादेवी वर्मा विदुषी थीं।  
13. छात्र कक्षा के अन्दर गया।  
शुध्द वाक्य - छात्र कक्षा में गया।  
14. तुम तुम्हारी किताब खोलो। 
शुध्द वाक्य - तुम अपनी किताब खोलो।  
15. उनका बहुत भारी सम्मान हुआ।  
शुध्द वाक्य - उनका बहुत सम्मान हुआ।  
16. मै आपकी श्रध्दा करता हूँ।  
शुध्द वाक्य - मैं आप पर श्रध्दा रखता हूँ। 
17. सूरदास अंधे थे जन्म से।  
शुध्द वाक्य - सूरदास जन्म से अंधे थे।  
18. लता मंगेशकर एक प्रशिध्द गायक हैं।  
शुध्द वाक्य - लता मंगेशकर एक प्रसिध्द गायिका हैं।  
19. सोहन शुध्द गाय  का दूध पीता है। 
शुध्द वाक्य - सोहन गाय का शुध्द दूध पीता है ।  
20. मैं इंजीनियर नहीं , डॉक्टर बनना चाहता हूँ।  
शुध्द वाक्य - मैं डॉक्टर बनना चाहता हूँ , इंजीनियर नहीं। 
21. मुझे 15 अगस्त को भाषण बोलना है।  
शुध्द वाक्य - मुझे 15 अगस्त को भाषण देना है।  
22. मुझे भारी भूख लगी है।  
शुध्द वाक्य - मुझे बहुत भूख लगी है। 
23. रमेश देखता रहा , उसने कुछ न बोला।  
शुध्द वाक्य - रमेश देखता रहा पर वह कुछ बोला नहीं।  
24. खरगोश को काटकर गाजर खिलाओ।  
शुध्द वाक्य - खरागोश को गाजर काटकर खिलाओ।  
25. स्त्री शिक्षा पर निवेदिता का विचार स्पष्ट कीजिए।  
शुध्द वाक्य - स्त्री शिक्षा पर निवेदिता के विचार स्पष्ट कीजिए। 
26. आपका दर्शन हुआ।  
शुध्द वाक्य - आपके दर्शन हुए।  
27. मैंने गाते हुए लता मंगेशकर को देखा है। 
शुध्द वाक्य - मैंने लता मंगेशकर को गाते हुए देखा है।  
28.राम आटा पिसाने गया।  
शुध्द वाक्य -राम गेहूँ पिसाने गया। 
29. गरम गाय का दूध पियो। 
शुध्द वाक्य - गाय का गरम दूध पियो।  
30. हर्षित को अनुत्तीर्ण होने की आशा है।  
शुध्द वाक्य - हर्षित को अनुत्तीर्ण होने की आशंका है। 
31. मैं आपको मिलकर प्रसन्न हुआ। 
शुध्द वाक्य - मै आपसे मिलकर प्रसन्न हुआ।  
32. तेजस्विता की झलक थी कलम और वाणी दोनों में। 
शुध्द वाक्य - कलम और वाणी दोनों में ही तेजस्विता की झलक थी।
33. नेताजी को एक फूल की माला पहनाई। 
शुध्द वाक्य - नेताजी को फूलों की एक माला पहनाई।  
34. अपराधी को मृत्यु दंड की सजा मिलनी चाहिए। 
शुध्द वाक्य - अपराधी को मृत्युदंड मिलाना चाहिए।  
35. मुझसे अनेकों भूलें हुई।  
शुध्द वाक्य - मुझसे अनेक भूलें हुईं।  
36. ईश्वर आपको भला करे।  
शुध्द वाक्य - ईश्वर आपका भला करे। 
37. शब्द केवल संकेत मात्र है।  
शुध्द वाक्य - शब्द केवल संकेत होते हैं। 
38.आपकी चित्र बहुत अच्छी है।  
शुध्द वाक्य -  आपका चित्र बहुत अच्छा है।  
39. पवन प्रातः काल के समय मेरे घर आया। 
शुध्द वाक्य - पवन प्रातः काल मेरे घर आया। 
40. मानव ईश्वर की सबसे श्रेष्ठ कृति है।  
शुध्द वाक्य - मानव ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है।  
41. मैं तेरा आदर करता हूँ। 
शुध्द वाक्य -मैं आपका आदर करता हूँ। 
42. शोक है कि तुम अनुत्तीर्ण हो गए।  
शुध्द वाक्य - खेद है कि तुम अनुत्तीर्ण हो गए।  
43. वे सज्जन पुरुष आए हैं। 
शुध्द वाक्य - वे सज्जन आए हैं। 
44. हम हमारे लोगों को नहीं पहचानते।  
शुध्द वाक्य - हम अपने लोगों को नहीं पहचानते।  
45. जन्मतिथि में परिवर्तन संभव नहीं। 
शुध्द वाक्य -जन्मतिथि में परिवर्तन असंभव है। 
46. उनके नाक से खून निकालने लगा।  
शुध्द वाक्य - उनकी नाक से खून निकलने लगा। 
47. आज की वर्त्तमान स्थिति विषम है।  
शुध्द वाक्य - वर्तमान स्थिति विषम है।  
48. वहां अनेकों मनुष्य जुटे थे।  
शुध्द वाक्य - वहां अनेक मनुष्य जुटे थे।  
49.वह कल सायंकाल के समय आएगा।  
शुध्द वाक्य - वह कल सायंकाल  आएगा। 
50. तुम्हारा सब काम गलत होता है।  
शुध्द वाक्य - तुम्हारे सब काम गलत होते हैं।  
51. क्या वह अपनी परीक्षा दी। 
शुध्द वाक्य - क्या उसने परीक्षा दी।  
52. तलवार एक उपयोगी अस्त्र है।  
शुध्द वाक्य - तलवार एक उपयोगी शस्त्र है।  
53. तुम दो वहाँ पुस्तक पढ़ो।  
शुध्द वाक्य - तुम दोनों वहाँ पुस्तक पढ़ो।  
54. तजा हवा अच्छी होती है।  
शुध्द वाक्य - ताजी हवा अच्छी होती है। 
55. पांच आदमी का खाना बनाना  है। 
शुध्द वाक्य - पांच आदमियों का खाना बनाना है।  
56. वह धर्मार्थ के लिए दान दे रहा है।  
शुध्द वाक्य - वह धर्मार्थ दान दे रहा है। 
57. उपरोक्त कथन सत्य हैं। 
शुध्द वाक्य - उपर्युक्त कथन सत्य हैं। 
58. क्या आप खाना खा लिए हैं ?
शुध्द वाक्य - क्या आपने खाना खा लिया है?  
59. आपकी सौजन्यता से मुझे कार्य मिला।  
शुध्द वाक्य - आपके सौजन्य से मुझे कार्य मिला।  
60. निरपराधी को दंड देना अनुचित है।  
शुध्द वाक्य - निरपराध को दंड देना अनुचित है।  
61. मुझे तुम्हारी पदोन्नति की आशंका है।  
शुध्द वाक्य - मुझे तुम्हारी पदोन्नति की आशा है।  
62. मेरे पास केवल मात्र एक पेन है।  
शुध्द वाक्य - मेरे पास मात्र एक पेन है। 
63. क्या आप भोजन कर लिए हैं।  
शुध्द वाक्य - क्या  आप  भोजन कर चुके  है। 
64. वह बंदूक की गोली खाकर मर गया।  
शुध्द वाक्य - वह बंदूक की गोली से मर गया।  
65. जीते-जीते मर गए लोग। 
शुध्द वाक्य - लोग जीते जी मर गए।  
66. भाषा की माधुर्यता बस देखते ही बनती है।  
शुध्द वाक्य - भाषा की मधुरता ,बस देखते ही बनती है।  
67.दुनिया में भारतवासी मूल के लोग सब जगह मिल जाते हैं।  
शुध्द वाक्य - दुनिया में भारतीय मूल के लोग सब जगह मिल जाते हैं।  
68. आप पुस्तक क्या पढेंगे।  
शुध्द वाक्य - क्या आप पुस्तक पढेंगे ? 
70. क्या आप खाना खा लिए हैं ?
शुध्द वाक्य - क्या आपने खाना खा लिया है।  
71. कितना वीभत्स दृश्य है ओह यह।  
शुध्द वाक्य - ओह! यह कितना वीभत्स दृश्य है।  
72. बीमार को शुध्द भैंस का दूध पिलाइए।  
शुध्द वाक्य - बीमार को भैंस का शुध्द दूध पिलाइए।  
73.श्रीकृष्ण के अनेकों नाम है।  
शुध्द वाक्य - श्रीकृष्ण के अनेक नाम है।  
74. 26 जनवरी का भारत के इतिहास में बहुत महत्त्व है।  
शुध्द वाक्य - भारत के इतिहास  में 26 जनवरी का बहुत महत्त्व है।  


    


5 टिप्‍पणियां: